रुद्रपुर : भूखे लगने के कारण दुकान पर बिस्किट और चिप्स लेने गए एक छात्र को दुकान मालिक ने माउजर से फायर झोंक दी. छात्र हमले में बाल-बाल बचा।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माउजर जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक माउजर का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से संबलहेड़ा मुज्जफरनगर और हाल भूरारानी निवासी अलीम पुत्र इरशाद ने बताया कि वह रुद्रपुर के एक कॉलेज में पढ़ता है . गुरुवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई कर रहा था। देर रात भूख लगने पर वह अपने दोस्तों शिवम सिंह व गुलशेद अली के साथ खाना खाने निकला।

पास ही सतपाल सिंह की किराना दुकान खुली थी। दुकान में चाय-पकौड़े भी थे और जोर-जोर से गाने बज रहे थे। अलीम के मुताबिक उसने बिस्कुट और चिप्स का पैकेट मांगा तो उसने काउंटर से सिल्वर रंग का माउजर निकाल कर सीधे उस पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ जान बचाकर भाग गया।’

सूचना मिलते ही एसएसआई कमाल खान पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। आरोपी दुकान मालिक सतपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच पुलिस ने उसके पास से एक माउजर भी बरामद किया है। एसएसआई कमाल खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। उसके माउजर को जब्त करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

पौड़ी गढ़वाल : शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षिकाओं ने मनाया जन्मदिन ,किया जोरदार डांस, वायरल हुआ वीडियो