उत्तराखंड में प्रदेश के जिम्मेदार मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्रियों की जुबान फिसलना तो जैसे आम बात हो गई है। ऊधम सिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री व सूबे के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ऊधम सिंह नगर जिले में प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। वहीं, मीडिया से बातचीत करने के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की जुबान फिसल गई और वह कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने की बात कर बैठे। सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग की कार्य योजना से कार्यकर्ताओं को लाभान्वित करने की बात कह डाली। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग में बड़े बड़े ठेके हैं जिस कारण कार्यकर्ताओं को लाभ नही मिल पाता है। इस लिए अब छोटे ठेके किये जायेंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को लाभ मिल सके।