देहरादून,

दुनिया के अग्रणी सैटेलाइट ऑपरेटरों में से एक, यूटेलसैट कम्युनिकेशंस एस ए (यूरोनेक्स्ट पेरिसरू ईटीएल) (कंपनी) ने वैश्विक लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) सैटेलाइट संचार नेटवर्क, वनवेब के साथ अपने सभी-शेयर संयोजन को पूरा करने की घोषणा की। यह विलय यूटेलसैट शेयरधारकों की आर्डिनरी और एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में स्वीकृति के बाद किया गया। पेरिस स्थित मुख्यालय में विलय की गई इस कंपनी में 21.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारती एंटरप्राइजेज सबसे बड़ी शेयरधारक होगी। भारती समूह, यूटेलसैट समूह में रणनीतिक निवेशक बनने के लिए प्रतिबद्ध है। सुनील भारती मित्तल उपाध्यक्ष (सह-अध्यक्ष) होंगे और श्रविन भारती मित्तल, जिन्होंने वनवेब निवेश का नेतृत्व किया, यूटेलसैट के बोर्ड में निदेशक के रूप में भारती के नेतृत्वकर्ता होंगे। अखिल गुप्ता वनवेब के बोर्ड में निदेशक के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जो अब यूटेलसैट की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है।
वनवेब एक सहायक कंपनी होगी जो व्यावसायिक रूप से यूटेलसैट वनवेब के रूप में काम करेगी और इसका परिचालन केंद्र लंदन में रहेगा। कंपनी यूरोनेक्स्ट पेरिस स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है और उसने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में मानक सूचीकरण के लिए आवेदन किया है। यूटेलसैट समूह के नाम से नामित, नई कंपनी पहली एकीकृत सैटेलाइट समूह होगा, जो अंतरिक्ष संचार को बदल देगा और तेजी से बढ़ते कनेक्टिविटी बाजार को संबोधित करेगा।