उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ अमेरिका द्वारा इगास एबं पहाड़ी बग्वाल मनाई गयी वाशिंगटन के सीएटल शहर में। यह पहली बार हो रहा है जब उत्तराखंड का लोक पर्व इगास अमेरिका जैसे देश में मनाई गई।
देश के बाद अब उत्तराखंड की संस्कृति विदेशों में पहुंचने लगी है जिसका उदाहरण हाल ही का है जैसे की ज्ञात हो कि अमेरिका के वशिंगटन स्टेट में करीब 100 पहाड़ी परिवार रहते है और सभी ने, एक साथ बग्वाल का त्यौहार एक साथ मनाया और इसमे सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सात समंदर पार रहते हुए भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहना भी किसी गर्व से कम नहीं है ।
ऐसी ही एक प्रवासी भारतीय टिहरी की बेटी निकिता गुसांई और उनके पति सिद्धार्थ ढोढी ने भी इस कार्यक्रम मे उत्साह से भाग लिया। अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जुडने का यह प्रयास सराहनीय है। प्रोगाम के मुख्य आयोजकों में सचिदानंद सेमवाल थे।
निकिता ने बताया की हम लोग विदेशों में रहते हुए भी अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहते है । हम लोग अपने पहाड़ी तीज त्यौहार को बहुत मिस करते हैं तो हमने सोचा की क्यू ना हम लोग जहां भी हैं वही अपने तीज त्यौहार को मनाना सुरू कर देते है। तो यही देखते हुए हमने भी यहां रहते हुए भी यही कर रहे है और गर्व से कहते है हम उत्तराखंडी छ:!
इस अवसर पर प उत्तराखंड के स्वनाम धन्य हस्तियों का भी समर्थन व शुभकामनाएं सन्देश मिले जिसमे माननीय वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल, माननीय विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय का आशिर्वाद मिला |

