NSA अजीत डोभाल पंतनगर यूनिवर्सिटी के 34वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. यहां पहुंचते ही छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह , डीजी आईसीएआर डाॅ हिमांशु पाठक व डेयर सचिव इस समारोह में पहुंचे हैं.

विद्वत शोभा यात्रा गुरुवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर दीक्षांत पंडाल में प्रवेश किया, जिसमें विश्वविद्यालय के लगभग चार सौ प्राध्यापकों ने शोभा यात्रा में भाग लिया. दीक्षांत समारोह में, 1269 यूजी छात्रों, 963 पीजी छात्रों और 271 पीएचडी छात्रों, कुल 2503 छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए डिग्री प्रदान की गई। साथ ही 26 स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक और 22 कांस्य पदक सहित विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस बार भी छात्रों की जीत हुई है। छात्राओं ने 70 में से 48 मेडल जीते। वेटरिनरी स्नातक रोशनी व कृषि स्नातक सुरवि को कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिला। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से नवाजा।

