मसूरी : राकेश रावत का भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता, माला और शॉल ओढाकर जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर राकेश रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे.
भाजपा मसूरी मंडल का अध्यक्ष बनने पर तिलक लाइब्रेरी परिसर में कार्यकर्ताओं ने राकेश रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर राकेश रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें दिया गया सम्मान भाजपा में ही संभव है.
उन्होंने कहा कि इससे पहले वह नौ साल तक युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। जब वे पहली बार युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे, तब भाजपा ने पहली बार नगर अध्यक्ष का चुनाव जीता था। जब युवा मोर्चा पहली बार अध्यक्ष बने तो उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। कहा कि वह पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर काम किया जाएगा, जिससे भाजपा मसूरी मंडल आने वाले आठ महीनों में एक नया मुकाम छुएगा।
राकेश रावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा जीतेगी। कहा कि सबकी सहमति से एक मजबूत नई टीम बनेगी। मंथन के बाद नई टीम में हर वर्ग का सामंजस्य स्थापित किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने राकेश रावत को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता को पार्टी में सम्मान मिलता है। कहा कि पार्टी की ओर से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, वह किया जाएगा। उन्होंने पिछले कार्यकाल में प्रदेश संगठन मंत्री गणेश जोशी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा नहीं होगा.
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, भवन निर्माण मजदूर संघ अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सतीश ढौंडियाल, अमित भटट, पालिका सभासद गीता कुमाई, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, नमिता कुमाई, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, कपिल मलिक,सुनील रतूडी, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

