पौड़ी : योजना सफल हुई तो आने वाले दिनों में जिले के डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी. डीएम ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य समेत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं. इस लक्ष्य पर प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी।
पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों को एल्बेंडाजोल की दवा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पिलाने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में डीएम ने सभी लाइन विभागों की बैठक ली.
डीएम ने बताया कि इस बार जिले के 1 लाख 66 हजार 364 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी. जिले में 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा अनिवार्य रूप से दी जानी है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों, आंगनबाडी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को डोज मानकों के अनुसार एवं समय पर सुरक्षित तरीके उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गयी है.
डीएम ने दवा को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा है. इस दौरान विभाग के विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुसाई ने बताया कि 3 साल तक के बच्चों को आधी गोली और 3 से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली दी जाएगी. इसके बाद मॉपअप दिवस यानि 17 अक्टूबर को आशा कार्यकत्री और अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा ऐसे बच्चों को दवा खिलायी जायेगी जो 14 अक्टूबर को दवा पीने से वंचित रह गये हो . जिले में 166364 बच्चों की तुलना में 19 वर्ष से कम आयु के 8068 बच्चे शामिल हैं. जो मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और आईटीआई में पढ़ रहे हैं।

