पौड़ी गढ़वाल : सरकारी पेंशनरों को अपना शिकार बनाने के लिए साइबर ठग अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. साइबर ठग इन दिनों कोषागार का कर्मचारी बनकर उनकी निजी जानकारी लेकर ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्य कोषाध्यक्ष ने सभी पेंशनरों से ऐसे साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है.

मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी गिरीश चंद्र ने बताया कि जीवन प्रमाण पत्र को लेकर कोषागार में कोई ब्योरा नहीं मांगा जा रहा है. अगर किसी के पास ऐसा कोई फोन कॉल आता है तो किसी भी तरह का डेटा (साइबर फ्रॉड से सावधान) शेयर न करें। बताया कि अन्य जिलों से सूचना मिल रही है कि साइबर ठग पेंशनरों की निजी जानकारी कोषागार कर्मचारी के रूप में ले रहे हैं.

गिरीश चंद्र ने कहा कि पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जीवन प्रमाण पत्र को अद्यतन करने के लिए वे किसी भी सामान्य सेवा केंद्र, राज्य के किसी कोषागार में या स्थानीय डाकघर में जाकर जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।