पौड़ी , पहाड़ न्यूज टीम

जिले में बुआखाल-पाबौ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बोलेरो में सवार सभी 7 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे का कारण वाहन का स्टीयरिंग लॉक बताया जा रहा है। सभी घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो पबौ से सवारी लेकर देहरादून जा रहा था।

बुआखाल-पाबौ मोटर मार्ग पर मांडाखाल के पास बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पौड़ी एसएचओ विनोद गुसाईं के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी है।

एसएचओ ने बताया कि वाहन पाबौ से देहरादून जा रहा था. वाहन में चालक समेत 7 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसा वाहन के स्टीयरिंग लॉक की वजह से हुआ। फिलहाल सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।