कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

पौड़ी जिले में मौसम ने कहर बरपा रखा है. पहले सूखे और जंगली जानवरों के कारण फसल बर्बाद हो जाती थी। अब बारिश और ओलावृष्टि ने बची हुई फसल को भी बर्बाद कर दिया है. जिससे किसान काफी मायूस हैं।

पौड़ी जिले के बिरोखाल प्रखंड के वेदीखाल के शैधार गांव के किसान ज्ञानदीप बहुखंडी ने 5 नाली खेत में आलू बोया था. जो मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो गया है। जबकि इससे पहले जंगली सूअर ने भी आलू की खेती को भारी नुकसान पहुंचाया था. अब भारी बारिश और ओलावृष्टि से आलू की 60 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है.

पौड़ी प्रखंड के भ्यूली गांव के किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके 23 लाल पुलम के पेड़ फलों से लदे थे. जो एक सप्ताह बाद बाजार में बिकने वाले थे, लेकिन ओलावृष्टि से पूरी फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि वह कुल खेती करते हैं। उन्होंने 3 नाली भूमि पर 56 कद्दू की बेल उगाई थीं। वह भी 80 फीसदी ओलावृष्टि से खराब हो गया।

वहीं क्षेत्र में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से किसानों के आम, अंगूर, लीची, आड़ू, पुलम को भारी नुकसान हुआ है. इसके अलावा सब्जी उगाने वाले किसानों की प्याज, गोभी, आलू, तोरी आदि की खेती भी प्रभावित हुई है. वहीं, किसानों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।