श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM
पौड़ी जिले की श्रीनगर पुलिस ने शराब के नशे में बस चलाने के आरोप में एक बस चालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नशे में धुत बस चालक चारधाम यात्रा पर 35 यात्रियों से भरी बस लेकर जा रहा था। श्रीनगर पुलिस ने मिनी गोवा बीच के पास चेकिंग ऑपरेशन के दौरान ड्राइवर को पकड़ा है. पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
श्रीनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है. इसके तहत कार्रवाई करते हुए श्रीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिनी गोवा बीच के पास शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक बस चालक को पकड़ा. पुलिस के अनुसार चालक राहुल उप्रेती निवासी ग्राम काटल टकोली थाना कीर्तिनगर टिहरी 35 यात्रियों को गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा करवाकर केदारनाथ ले जा रहा था. चिन्यालीसौड़ में चालक ने शराब पी थी।
पुलिस ने चालक राहुल उप्रेती को मोटर वाहन अधिनियम 185/202 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में मौके से गिरफ्तार कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही बस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल दूसरे वाहन में सवार होकर अग्रिम यात्रा के लिए रवाना किया गया।

