श्रीनगर, पहाड़ न्यूज टीम

पौड़ी गढ़वाल : देवप्रयाग के शुभम ध्यानी को भाभा अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के रूप में चुना गया है. शुभम के चयन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। शुभम ध्यानी को पहले ही प्रयास में बार्क में चुना गया है।

देवप्रयाग मेन मार्केट निवासी 23 वर्षीय शुभम ध्यानी शुरू से ही होनहार छात्र के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद शुभम ने अकेले ही पढ़ाई जारी रखी। सरस्वती शिशु मंदिर देवप्रयाग में पांचवी करने के बाद शुभम का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में हो गया। जहां से इंटर करने के बाद शुभम ने राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से फिजिक्स में बीएससी ऑनर्स किया। इसके बाद उन्होंने यहीं से एमएससी किया। इसी बीच शुभम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में साइंटिफिक ऑफिसर की प्रवेश परीक्षा भी दी। जिसमें उन्हें पहले प्रयास में ही सफलता मिल गई।

शुभम की सफलता पर उनके पिता सुशील ध्यानी, मां कुसुम देवी, बहन शिवानी और ताऊ सुधीर ध्यानी समेत परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं. बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित से जुड़े पिता सुशील ध्यानी पुत्र शुभम की सफलता में उसकी कड़ी मेहनत को मानते हैं। शुभम की बहन शिवानी सहित उसके ताऊ के बेटो ईशान, नमन व बेटी नंदिता के साथ भी कठिन परिस्थितियों में बीटेक किया, जो बाद में शुभम की सफलता का आधार बना। शुभम की सफलता को क्षेत्र व प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाला श्री बदरीश पंडा पंचायत ने बताया है .

उत्‍तराखंड न्यूज़ : उत्तराखंड सरकार पहली बार कर रही कांवड़ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रक्रिया