रामनगर , PAHAAD NEWS TEAM
पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट निवासी सुरेश नेगी ने गला काट कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि पीआरडी जवान ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। आज शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
सुरेश नेगी की पत्नी सुनीता ने बताया कि वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जब वह घर लौटी तो पति सुरेश नेगी कमरे के फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे । पति की हालत देख उसने शोर मचाया तो परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सुरेश नेगी की हालत देखकर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया. रामनगर सरकारी अस्पताल ले जाते समय सुरेश की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पारिवारिक कारणों से पीआरडी जवान ने आत्महत्या की है. इसका पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरेश नेगी के दो बेटे और एक बेटी है. इन दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

