पौड़ी , पहाड़ न्यूज टीम
दो गैर जमानती वारंटी आरोपियों को थाना थलीसैंण पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है. वारंटी के आरोपितों पर आबकारी विभाग में कार्यरत एक अधिकारी पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला साल 2017 का बताया जा रहा है.
थाना थलीसैंण सतेंद्र भंडारी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने नाऊ गांव के बालम सिंह व जोगिंदर सिंह के खिलाफ क्षेत्र में तैनात एक आबकारी अधिकारी के साथ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किया. दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे।
सतेंद्र भंडारी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आरोपी बालम सिंह व जोगिंदर सिंह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर दोनों को जिला जेल खांड्यूसैंण भेज दिया गया है.

