पौड़ी, PAHAAD NEWS TEAM

वैसे तो उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी अपनी जीत का दावा करने में जुटी हुई है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 42 से 44 सीटें जीतकर सरकार बना रही है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बुधवार को पौड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया है। हालांकि सीएम को लेकर उन्होंने साफ जवाब दिया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सीएम पद को लेकर कांग्रेस में कोई खींचतान नहीं है. जिसका नाम भी आलाकमान तय करेगा, सभी कार्यकर्ता इसे स्वीकार करेंगे.

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा करने के साथ ही गणेश गोदियाल ने नई सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन को बहाल करेगी। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी, जो लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. साथ ही सरकारी विभागों में खाली पड़े हजारों रिक्त पदों को भरा जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके.