श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM
पौड़ी जिले के श्रीनगर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं. श्रीनगर से लेकर श्रीकोट, पराग डेरी और उफलड़ा तक अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है. अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. हालांकि कुछ माह पूर्व प्रशासन की ओर से कई अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।
लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण बरसात के मौसम में किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि अतिक्रमण के कारण गाढ़ गदेरों का मुंह बंद कर दिया गया है. ऐसे में बारिश के पानी से जानमाल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है. पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा है कि सभी विभागीय अधिकारियों को उनकी संपत्ति का ब्योरा बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
अगर कहीं अतिक्रमण है तो उसको ध्वस्त किया जाए और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

