श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM
आज सुबह कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क पर रुके ट्रक से टकरा गया. जोरदार टक्कर के कारण पिकअप वाहन ट्रक के पीछे फंस गया। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को निकाला गया और 108 एंबुलेंस के जरिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 4.45 बजे पिकअप वाहन नंबर UK07CD0283 ने पीछे से सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप पर सवार तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि यह हादसा बागबान के पास हुआ. पिकअप वाहन में तीन लोग सवार थे। जिन्होंने अपना नाम मोनू, फिरोज और रसीद बताया है। जो देहरादून का रहने वाले है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, मामले की जांच की जा रही है।

