श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM

पौड़ी जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. पौड़ी से जीत का सर्टिफिकेट लेकर ऋतु खंडूड़ी जब कोटद्वार पहुंची तो जनता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान ऋतु खंडूड़ी ने सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि सभी ने कमल के फूल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की। जिससे उत्तराखंड में बहुमत की सरकार बनी। बता दें कि ऋतु खंडूड़ी ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को 3687 मतों से हराया है।

सबसे पहले रितु ने पिता को फोन किया: बीजेपी की विजयी उम्मीदवार ऋतु भूषण खंडूड़ी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपनी जीत की खबर अपने पिता को बताई. आपको बता दें कि ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी हैं। इस दौरान बीसी खंडूड़ी ने कहा कि उनकी बेटी उत्तराखंड में उनके द्वारा अधूरे रह गए कार्यों को पूरा करेगी. आपको बता दें कि ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से ऋतु खंडूड़ी ने जीत हासिल की थी.

पिता की हार का बदला ऋतु खंडूड़ी ने लिया: आपको बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराया था, बेटी बीजेपी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी ने 2022 में उस हार का बदला लिया था. कोटद्वार विधानसभा सीट से भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर जीत दर्ज की है.

चौबट्टाखाल सीट से जिले की 6 विधानसभा सीटों में से सतपाल महाराज ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. सतपाल महाराज ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के केसर सिंह नेगी को 11,430 मतों से हराया। सतपाल महाराज को कुल 24,927 वोट मिले। सतपाल महाराज ने कहा कि यह विकास की जीत है। जनता ने शराब माफिया को चुनाव नहीं जीतने दिया। उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया है।