पौड़ी गढ़वाल, PAHAAD NEWS TEAM
राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार कनेरा ने बताया कि एनएसएस शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान भंयासू श्रीमती रीना नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के पीटीए अध्यक्ष बलदेव सिंह बिष्ट और एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद थे. कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एनएसएस की महत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए सह कार्यक्रम अधिकारी अलका नेगी ने स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों की विभिन्न जानकारियां दीं, उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में एनएसएस के माध्यम से किया गया उपयोगी कार्य ही प्रेरणा का स्रोत बनता है.
कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार कनेरा ने नशा मुक्त उत्तराखंड व उत्तराखंड जन जागरूकता अभियान को संस्कृति के साथ सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार द्विवेदी ने की, इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवी छात्रों को जनसहयोग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
सह-कार्यक्रम अधिकारी अलका नेगी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने देवियोंखाल बाजार में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाते हुए ग्राम गुठेरता में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया और सभी को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी. इस अवसर पर एनएसएस के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। कू नीलम नेगी कक्षा 11 ने सफलतापूर्वक आयोजित कार्यक्रम का संचालन किया।

