श्रीनगर, PAHAAD NEWS TEAM

चौबट्टाखाल से विधायक एवं लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार अपनी विधानसभा सीट पर पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने महाराज का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही उनके विभागों में नियुक्तियां निकाली जाएंगी. बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो काम पिछली बार नहीं कर पाए थे, इस बार उन कामों पर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पुरानी योजनाओं के साथ नई योजनाओं को धरातल पर लाना होगा.

जीत के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का लोगों ने ढोल दमाऊ से जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सतपाल महाराज ने स्वासी, सतपुली झील के कार्य की प्रगति भी जानी। ये दोनों झीलें उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही पेयजल की समस्या से भी निजात मिलेगी। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता ने भारी मतों से जिताया है। लोगों के भरोसे को देखते हुए नई सरकार में उन्हें अहम विभाग दिया गया है. इन विभागों में वह ईमानदारी से कार्य कर जनता की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके विभागों में नियुक्तियां निकाली जाएंगी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो काम पिछली बार नहीं कर पाए थे, इस बार उन कामों पर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पुरानी योजनाओं के साथ नई योजनाओं को धरातल पर लाना होगा. इस दौरान महाराज खैरासेन, द्वारीखाल गए। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।