मसूरी : मंगलवार रात को माल रोड पर अंबेडकर चौक के निकट विद्युत विभाग की मेन केबल कट जाने के कारण से पुस्तकालय और भिलारू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई . नतीजतन, भीलारू और गन हिल से सिंचित भागों में बीती रात से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिस कारण आज प्रातः जल आपूर्ति नहीं हो पाई ।इससे आज करीब लाखो की आबादी पीने के पानी के लिए तरस गई। अब लगभग 20 घंटे हो गए हैं।

अब अंबेडकर चौक पर 2 टीमें काम कर रही हैं, बिजली की मरम्मत और सर्विस लाइन के पाइप बिछाने वाली पीडब्ल्यूडी की टीम। हमें सबसे पहले बिजली को ठीक करना होगा। क्योंकि पानी की कमी हो रही है। लेकिन दोनों विभागों के बीच खींचतान चल रही है।

बीती रात से पेयजल का संकट झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया पानी की व्यवस्था न होने के कारण महिला पुरुष दो से तीन किमी दूर खेत में लगे निजी ट्यूबवेल से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। वह अत्यंत चिंताजनक है। स्थिति में जल्द से जल्द सुधार हो, इसके लिए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी होगी