गणतंत्र दिवस के अवसर पर घाट की जनता ने तिरंगा रैली निकालकर सूबे की सरकार को जगाने का काम किया ।बता दे कि पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है,वहीं चमेली में घाट के लोग नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के डेड लेन सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है, हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगा रैली निकाल कर सुबह की सरकार को जगाने का काम किया । बता दे कि इस आंदोलन को लगातार अन्य जिलों से भी अब समर्थन मिल रहा है । वही आंदोलनकारियों का कहना है कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है, ना ही कोई प्रशासन का जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर पहुंचा है, जब तक उनकी डेट लेन सड़क की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक भी लोग आंदोलन व्रत रहेंगे। बता दे कि लगातार इस आंदोलन को अब अन्य जगहों से भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है ।
तिरंगा रैली निकालकर लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, रखी अपनी मांगें

