चंडीगढ़ , PAHAAD NEWS TEAM

लुधियाना कोर्ट में धमाका हुआ है. इस हादसे में 2 व्यक्ति की मौत होने की खबर है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. धमाका दूसरी मंजिल के बाथरूम में हुआ। इस घटना के बाद चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

इस मामले पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, मैं लुधियाना जा रहा हूं. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं कुछ देश विरोधी तत्व इस तरह की हरकत कर रहे हैं। सरकार हाई अलर्ट पर है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लुधियाना कोर्ट में धमाका हुआ है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा… पहले बेअदबी, अब धमाका, कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं. पंजाब के तीन करोड़ लोग इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखना है। समाचार सुनकर दुख हुआ, मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बचाव कार्य जारी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।