चकराता — चकराता के पास कोरबा सेज बैंड पर आज सुबह एक पिकअप वाहन, सामने से आ रही कार को साइड देते समय अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा और ओम प्रकाश, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी, मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर घायल चालक को बाहर निकाला। बाद में उसे मुख्य सड़क तक लाकर एंबुलेंस के जरिए सैंया के लिए रेफर किया गया।

हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बचना शर्मा (लाखामंडल) ने कहा कि “ऐसी आपात स्थितियों में हर किसी को मदद के लिए आगे आना चाहिए, यही सबसे बड़ी इंसानियत है।”

