पिथौरागढ़ : मिनी कश्मीर कहे जाने वाले मुनस्यारी की खूबसूरती को पर्यटक अब आसमान से निहार सकेंगे.
जी हां, उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में पहले ग्लास ब्रिज (शीशा पुल) का काम शुरू हो गया है. सवा करोड़ की लागत से बनने जा रहे पुल पर चलने का रोमांच महसूस कर सकेंगे।
जिले के लिए इस साल यह बड़ी सौगात होगी।
वहीं उत्तराखंड के खूबसूरत जल प्रपात बिर्थी को देखने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाएंगे। पिथौरागढ़ जिले को पर्यटन के क्षेत्र में यह वर्ष बड़ी सौगात देने वाला है।
दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कांच के पुल बनाए जा रहे हैं। वियतनाम और चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा कांच का पुल बनाया है। अब इसी तरह का पुल पिथौरागढ़ जिले में भी तैयार किया जा रहा है।
ग्लास ब्रिज की विशेषताएं
हिमनगरी के नाम से प्रसिद्ध मुनस्यारी तहसील के बिर्थी में बनने वाला यह पुल अनूठा होगा।
पुल की ऊंचाई 23 फीट होगी।
यह पुल त्रिकोणीय होगा और इसमें स्टील के एंगल और 25 मिमी मोटे कड़े कांच होंगे।
करीब 57 मीटर लंबा यह पुल तीन पिलर पर खड़ा होगा और ऊपर ओपन शेड बनाया जाएगा।
बोल्डर गिरने पर भी पुल के शीशे नहीं टूटेंगे।
बिरथी फॉल देखने आने वाले पर्यटक पुल पर खड़े होकर पारदर्शी शीशे पर चलते हुए झरने को देखेंगे।
ग्रामीण कार्य विभाग के अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है.
इसे दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।
पर्यटन नगरी मुनस्यारी के समीप बन रहा कांच का पुल जिले का नया पर्यटन स्थल बनेगा। यह पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। पुल बनने के बाद पर्यटन विभाग के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग को कांच का पुल समय से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुक्तेश्वर के भटेलिया का सार्वजनिक शौचालय सतत विकास की मिसाल पेश करेगा।

