प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान वह राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे. इसके बाद प्रोजेक्ट्स की सौगात दी जाएगी।

ये परियोजनाएं क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से भी माल और सेवाओं की आवाजाही में सुविधा होगी। साथ ही प्रधानमंत्री राजसमंद और उदयपुर में दो लेन की सड़क निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कई कार्यक्रमों का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे. इसके अलावा पीएम मावली मारवाड़ ब्रॉडगेज लाइन का शिलान्यास करेंगे.