उधमसिंह नगर : पहाड़ों की नगरी उत्तराखंड में भी अब क्राइम का ग्राफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सैलानियों से गुलजार रहने वाली उत्तराखंड की पहाड़ियां में अब पुलिस द्वारा लगातार जारी अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ जारी है। वही अब आलम ये है कि बदमाश दूसरे प्रदेशों से अपराध कर उत्तराखंड में शरण लेकर छुपने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहाँ अपराधियों को पंजाब और उत्तराखंड की पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया। जबकि पनाह देने वाले को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अपराधियों के पास से बरामद हुए आधुनिक हथियार
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उधम सिंह नगर काशीपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर में पंजाब के 3 अपराधी छुप कर रह रहे थे। सूत्रों से जानकारी मिलने पर पंजाब व उत्तराखंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर मुठभेड़ के बाद तीनां को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किये गये हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए अपराधियों पर गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी
वही कुमाऊँ एसटीएफ यूनिट की पूर्णिमा गर्ग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया बताया कि देर शाम हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस व एसटीएफ टीम को सफलता मिल ही गई। और बदमाशों को दबोच लिया गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो आटोमैटिक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।