थत्यूड :
थाना थत्यूड, जनपद टिहरी पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढवाल के निर्देशन में एक गुमशुदा महिला को स्थान आमवाला रायपुर जनपद देहरादून से सकुशल बरामद किया गया है।
जिसके सम्बन्ध में दिनांक 08.05.2021 को थाना थत्यूड को रतन नेगी (काल्पनीक नाम) निवासी डाडा की बेली पो0 धनोल्टी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा बिना बताये कही चले जाना व वापस न आने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत पत्र के आधार पर थाना थत्यूड़ दवरा तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी जिसे दिनांक 17.05.2021 धारा 365 भा0द0वि0 से अंतर्गत दर्ज किया गया एवं गुमशुदा की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष थाना थत्यूड के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा को स्थान आमवाला रायपुर जनपद देहरादून से दिनांक 20.05.2021 सकुशल बरामद कर न्यायालय नई टिहरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

