समेत : पोस्ट मदर्सू विकासखंड विकास नगर से pahaadnews टीम,
विकास नगर विधानसभा से अब युवा जागरूक हो रहे है और अपने प्रत्याशी से सवाल पुछ रहे है उसी कर्म में ग्राम सभा समेत से प्रदीप तोमर ने भी अपना मांगपत्र रखा इसमें और उसमे छेत्र की जो मुलभुत समस्या है उसको उन्होंने प्रकाशित किया है। ये मांग उन्होंने अपने सोशल मीडिया की द्वारा साझा किया है और लोग उनकी इस मांग को सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे है।
जब हमने उनसे बात तो उन्होंने बताया की हमारे छेत्र की ये बहुत महत्वपूर्ण मांगे है जो की काफी समय से लंबित पड़ी है। कोई भी राजनितिक पार्टिया इस और ध्यान नही दे रहे है।
उन्होंने बताया की पार्टी के घोषणा पत्र बहुत पड़ लिए 20 वर्ष से में भी पड़ रहा हूं जब से चीजें समझ रहा हूं ।
लेकिन अब घोषणा पत्र नहीं अब समय है जनता के मांग पत्र का।
बिन्हार ग्रामीण छेत्र के दृष्टी मे देहरादून से सबसे नजदीक है लेकिन सबसे पिछड़ा है ।
““” सबसे महत्वपूर्ण केंद्र से ओबीसी “”””
1- श्री भद्राज़ मन्दिर तक रोड जिसका हमेशा सभी नेताओं ने बनाने का वादा किया है पर बनी नहीं । उस रोड को कैसे भी करके बनाओ जिससे बिन्हार के लोगो का रोजगार भी खुलेगा और मसूरी के लिए पर्यटकों को भी बहुत फायदा होगा।
2- हतियारी से समेत तक रोड जिसकी हालत बहुत खराब है कहीं 10 ft है ।
3- समेत और खुलेत को जोड़ने वाला पुल जो ध्वस्त हो गया है।
4- ग्रामसभा बावन धार वाली आरसीसी रोड।
5- कांडोई वाली रोड ।
6- धरोड़ा रोड।
7- बिन्हार छेत्र का एक मात्र ANM सेन्टर समेत मे 2 वर्ष से फार्मेसिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई वहां पर फार्मेसिस्ट की नियुक्ति ANM ki नियुक्ति जिसकी सिकायत मैंने कई बार कर दी है। अगर सर दर्द की दवाई लेने के लिए भी हातियारी या विकासनगर जाना पड़े तो उस इतने बड़े ANM सेन्टर को बनाने कि क्या जरूरत थी ।
8- लांघा से माटोगी वाली रोड जिसकी हालत भी बहुत बुरी है उसे सही करें ।
9- छेत्र मे पलायन को रोकने के लिए कुछ करे
10- छेत्र मे पर्यटन के बारे मे कुछ सोचें
11- और मदर्शु मे 1 पोस्ट ऑफिस बनाए
उन्होंने बताया बीजेपी के केंद्र कार्यकाल से में बहुत खुश हूं और ऐसे ऐसे काम किए है जिसके बारे मे जितनी तारीफ करें वो कम है मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री इस देश को हमेशा मिले मे यही कामना करता हूं । लेकिन ग्रामीण छेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है ।



