प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सीएम  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य बहुत पीछे जा रहा है |

टिहरी शहर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा में राज्य गठन से लेकर अब तक जितनी भी भर्तियां हुई है, उनकी जांच की जानी चाहिए ताकि पता लग सके कि विधानसभा में भर्तियां किस नियम के आधार पर की गई हैं। बड़े नेताओं के करीबियों और अधिकारियों के भाई भतीजे को विधानसभा में नौकरी पर रखा गया है. उन सब की जांच होनी चाहिए.

बुधवार को टिहरी में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी बहुत बरसे और उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है , अंकिता हत्याकांड की हो सी बी आई जांच । प्रदेश में बेरोजगारी दर देश भर में सर्वाधिक ,पतित पावनी मां गंगा टिहरी झील जिसमें अधजले शव लकड़ियां फ्लोटिंग हट का शिविर व अन्य गंदगी की सफाई की कार्य योजना बनाएं सरकार जिसमें धार्मिक एवम सामाजिक क्षेत्र के व्यक्ति की देखरेख में बने निगरानी कमेटी टिहरी बांध से उत्पन्न बिजली का लाभांश 25 प्रतिशत जो उत्तरप्रदेश को दिया जाता है उसे उत्तराखंड को दिया जाए साथ ही बारह प्रतिशत रॉयल्टी भी । कुल 37 प्रतिशत मिले .ये सब बाते प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पत्रकारो से कही