देहरादून : रोडवेज की संयुक्त कर्मचारी परिषद की स्थानीय शाखा के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न चुनाव में प्रेम सिंह रावत चुने गए प्रदेश अध्यक्ष , दिनेश पंत पुन प्रदेश महामंत्री चुने गए । अनुराग नौटियाल कोषाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचित सदस्यों ने कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि परिषद सदैव रोडवेज कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

लोगो ने प्रेम सिंह रावत को देहरादून परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा और देहरादून परिवहन निगम संगठनात्मक रूप से और सुदृढ़ होगी’।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रेम सिंह रावत ने कहा है की में अपने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करता हु और कोशिश करूंगा की कर्मचारियों की आवाज बन सकु, उनकी हीतो की लड़ाई में उनके साथ रहूं।