देहरादून से हरिद्वार महाकुंभ में पीआरडी के जवान भेजे जाने के लिए तैयारियां की जा रही है जिले प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी गणेश थपलियाल ने बताया कि पौड़ी जनपद से लगभग 320 के करीब पीआरडी के जवानों को हरिद्वार कुंभ के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है उन्होंने बताया कि पौड़ी जनपद में ट्रेनिंग देने के लिए 3 सेंटर बनाए गए हैं जिनमें खंडा श्रीनगर समेत बीरोंखाल और कोटद्वार शामिल है। उन्होंने बताया कि इन तीनों ट्रेनिंग सेंटर में 5-5 ब्लॉकों के पीआरडी के जवानो को ट्रेनिंग दी जा रही है हालांकि ट्रेनिंग संपन्न हो जाने के बाद इन सभी पीआरडी के जवानों को हरिद्वार कुंभ के लिए 31 जनवरी तक रवाना कर दिया जाएगा। जिससे यह अपनी ड्यूटी कुंभ में दे सकें।
इस तारीख को होगा कुंभ मेले का पहला शाही स्नान
ग्रहों के अद्भूत चाल और कोरोना के कारण इस बार हरिद्वार का कुंभ मेला प्रभावित हो रहा है। बता दें कि यह इस वर्ष 11वें साल बाद पड़ रहा है। इस बार 11 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर कुंभ मेला 2021 का पहला शाही स्नान होगा। वहीं, तीसरा मुख्य शाही स्नान 14 अप्रैल को मेष संक्रांति के अवसर पर होगा। आपको बता दें कि इस बार कुंभ मेला महज 48 दिनों का ही होगा। आमतौर पर इसे 120 दिनों के लिए मनाया जाता था। बताते चले कि यह इस शताब्दी का दूसरा मेला होने वाला है। इसमें 13 अखाड़े के लोग भारी संख्या में इकट्ठा होते है। साथ ही कुंभ स्नान समेत अन्य धार्मिक कार्यों को किया जाता है।

