77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी । राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि संबोधन का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम सात बजे से किया जाएगा.

राष्ट्रपति का संबोधन दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। संबोधन को पहले दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा और फिर इसे दूरदर्शन के क्षेत्रीय नेटवर्क पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। रात्रि 9.30 बजे राष्ट्रपति का संबोधन आकाशवाणी पर उचित क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जायेगा।

उत्तराखंड : दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए मसूरी के क्यारकुली-भट्ठा गांव की कौशल्या देवी को विशेष निमंत्रण, प्रधानमंत्री मोदी ने भी इनके काम की सराहना की थी