रूड़की के नीलम टाकीज के पास कोरोना कर्फ्यू का लाभ उठाकर अवैध तरीके से किया जा रहे एक भवन के निर्माण कार्य का भारतीय किसान यूनियन, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेताओ के विरोध के बाद आज पुलिस ने कार्य रुकवा दिया है। 
आपको बता दे की रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नीलम टाकीज के पास कोरोना कर्फ्यू का लाभ उठाकर अवैध तरीके से एक भवन का निर्माण चल रहा था। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कई बार इस अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया था लेकिन भवन स्वामी बार बार निर्माण शुरू कर देता था और अब रात में भी निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा था। अलग अलग पार्टियों से जुड़े कई नेताओ ने आरोप लगाया था कि यह निर्माण सत्ताधारी विधायक के द्वारा सत्ता का लाभ उठाकर कराया जा रहा है इसीलिए बंद होने के बाद भी बार बार निर्माण शुरू कर दिया जाता है। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी और समाजवादी पार्टी के नेता राजा त्यागी का कहना था कि कोरोना कर्फ्यू में सरकार ने लोगो को घरो में कैद कर दिया है और भाजपा विधायक अवैध निर्माण करा रहे है। जिसके बाद इन नेताओ ने शनिवार को अवैध तरीके से चल रहे इस निर्माण को तोड़ देने का एलान किया था, जिसका समर्थन कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने भी किया था। तोड़फोड़ में विवाद ना बढे, इसीलिए पुलिस ने आज सभी को कोतवाली बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।