देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पौड़ी दौरे का आज दूसरा दिन है. सोमवार की सुबह वह टहलने निकले और ग्रामीणों से मिले। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की रात पौड़ी के रावत गांव में होम स्टे में विश्राम किया. उन्होंने सोमवार सुबह रावत गांव (चंदोला रांई) का दौरा किया।
इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और गांव के विकास के संबंध में राय ली. गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे प्रदेश की आत्मा गांव में ही निवास करती है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव प्राचीन सभ्यता की धरोहर हैं, इसे जीवित रखना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने गांव में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने योग और ध्यान भी किया।
सर्किट हाउस से निकलने के बाद सीएम रावत रात्रि विश्राम के लिए गांव के होमस्टे पहुंचे
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद पौड़ी के रावत गांव में मेजर (आर) गोर्की चंदोला के पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात बिताने का फैसला किया.
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने पहाड़ी शैली के होमस्टे का अवलोकन करते हुए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और रिंगल से बने उत्पादों के बारे में पूछताछ की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं हैं। स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में होम स्टे अहम भूमिका निभा रहा है। होम स्टे के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

