मसूरी: भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर ने महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर ने पुष्पा पडियार को मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

पुष्पा पडियार को मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा में खुशी की लहर है।

नव नियुक्त मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, पार्टी को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।