राज्य के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलको तक अगले 24 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, रविवार शाम से हो रही बारिश से गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद करने के निर्देश दिये गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, पौड़ी जैसे इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई है।
हालांकि इस बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली है लेकिन बारिश के कारण कई जगहों पर मलबा रूक गया है जिससे यातायात करने में परेशानी के चलते हाईवे को बंद किया गया है।
उत्तरकाशी जनपद में रविवार रात से सोमवार को भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे नेताला, सोनगाड़ सहित कई जगह मलबा और बोल्डर आने से बंद है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट, खरादी सहित कई जगह बंद है।
चमोली जनपद में रविवार को देर शाम से मूसलाधार बारिश जारी है। रातभर से चल रही बारिश सोमवार को भी जारी है। जनपद में बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी, गुलाबकोटी, पागलनाला, तोता घाटी, कौडियाला और नरकोटा में मलबा आने से बंद है, जबकि पीपलकोटी से नगरासू तक हाईवे सुचारु है। जिले में छह संपर्क मार्ग भी मलबा आने से बंद पड़े हैं। मौसम बदलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल गई है।

