रामनगर : एक अजीबोगरीब मामला नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आया है. अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगी महिला के एक युवक ने बाल काट दिए। जिसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
रामनगर संयुक्त अस्पताल में एक महिला इलाज कराने अस्पताल आई थी। महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची की लाइन में खड़ी हो गई। लेकिन इसी दौरान उनके साथ एक हैरान कर देने वाली घटना घटी. पर्ची की लाइन में खड़े एक युवक ने महिला के बाल काट दिए और मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।
वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 354 आरोप में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले में एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. उन्होंने बताया कि युवक रामनगर के टांडा क्षेत्र का रहने वाला है.

