नई दिल्ली, PAHAAD NEWS TEAM

कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पंजाब के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को केंद्र सरकार ने जेड-क्लास वीआईपी सुरक्षा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विधायक सोढ़ी (67) पिछले चार कार्यकाल से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह) के करीबी माने जाते हैं। सोढ़ी ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए पत्र की एक प्रति साझा की थी। फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से विधायक सोढ़ी राज्य की पिछली अमरिंदर सिंह सरकार में खेल मंत्री थे। वह 21 दिसंबर को बीजेपी में शामिल हुए थे.

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सोढ़ी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। पंजाब और दिल्ली की यात्रा के दौरान उनके साथ हर समय सीआरपीएफ कमांडो रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा घेरे में सोढ़ी के साथ छह से आठ कमांडो होंगे।

सीआरपीएफ देश में वीआईपी सुरक्षा के तहत 76 लोगों को सुरक्षा प्रदान करती है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता शामिल हैं।