देहरादून,
रियलमी नार्ज़ाे 60एक्स 5जी और रियलमी बड्स टी300 हुए लॉन्च। ये दोनों रियलमी में इनोवेशन की विरासत के अनुरूप यूज़र्स को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। 5जी स्पीड के साथ रियलमी नार्ज़ाे 60एक्स 5जी भारतीय युवाओं की मांग और इच्छाओं को पूरा करने और नैक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत करने के लिए पेश किया गया है। जबकि रियलमी बड्स टी300 में अत्याधुनिक डिज़ाइन और शानदार साउंड क्वालिटी के साथ यूज़र्स को सबसे शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है।
इस मौके पर रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, “रियलमी में हम अपनी सीमाओं का विस्तार करने और यूज़र्स को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी “डेयर टू लीप” की भावना के साथ, हम दो शानदार उत्पाद रियलमी नार्ज़ाे 60एक्स 5जी और रियलमी बड्स टी300 लेकर आये हैं, जो हमारे इस उद्देश्य के अनुरूप हैं।

