देहरादून: बेरोजगार संघ ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है. जिला प्रशासन ने दून शहर में धारा 144 लागू कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की।

बेरोजगार युवकों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए बुधवार को गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह शुरू किया। पुलिस उसे देर रात यहां से उठा ले गई। इससे आक्रोशित युवाओं का गुरुवार सुबह से ही गांधी पार्क में जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया गया
इसके साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के विवादों में आने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है। शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग हरिद्वार के परीक्षा नियंत्रक सुंदर लाल सेमवाल को अनिवार्य वेटिंग पर निलम्बित कर दिया है।

सरकार ने हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह को राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक का प्रभार सौंपा है. इस संबंध में अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

यूकेपीएससी : अभ्यर्थी ध्यान दें… ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर अंगूठा नहीं लगाया तो भर्ती से बाहर हो जाएंगे