गणतंत्र दिवस पर बेहतर कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा 96 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा मेडल व मेधावी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने सूची जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी नरेंद्र नगर दिनेश चंद्र बडोला व इंस्पेक्टर पूरण सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवा मेडल मिलेगा.
वहीं पुलिस उपाधीक्षक जिला चंपावत विपिन चंद्र पंत, निरीक्षक एसडीआरएफ हर्षवर्धन, निरीक्षक एसडीआरएफ हरक सिंह, एसआई दूरसंचार ख्याली दत्त जोशी, गजपाल सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक मंगल सिंह, योगेंद्र सिंह व दिनेश चंद्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व विशिष्ट कार्य के लिए प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र पंत, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रमोद पेटवाल व एसआई विमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा चिह्न और 70 पुलिस कर्मियों को विशेष कार्य के लिए सराहनीय सेवा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा.

