देहरादून,

उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने अवगत कराया कि कांस्टेबल कुसुम कोठारी (कास्टेबल संख्या 957) पुत्री खिमानंद कोठारी हाल तैनाती जनपद हरिद्वार ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से विवाह अन्य जनपद टिहरी गढ़वाल में हो जाने के फलस्वरूप अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र संख्या 10513, वर्ष 2005 को निरस्त करने का अनुरोध किया है। जिस पर क्षेत्रीय जांच उप निरीक्षक से जांच कराते हुए सम्बन्धित के अनुरोध पर कुसुम कोठारी का ग्राम रतनपुर तहसील विकासनगर से निर्गत स्थाई प्रमाण पत्र 10513 को इस प्रतिबन्ध के साथ निरस्त किया गया है कि वे उक्त स्थाई निवास प्रमाण पत्र का भविष्य में उपयोग नहीं करेंगी, यदि वह ऐसा करती हैं तो इसके लिए स्वंय उत्तरदायी होंगी।