ऋषिकेश : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषिकेश को इलाज के लिए बीते दिन एम्स में भर्ती कराया गया था. लेकिन आज खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को बीते दिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायतों के साथ एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीते दिन भुवन चंद्र खंडूड़ी को हृदय संबंधी समस्या बताई जा रही थी। इसलिए तबीयत खराब होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी उनसे मुलाकात के दौरान उनका हालचाल जाना।
आपको बता दें कि बीसी खंडूड़ी 88 साल के हैं। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायतें रहती हैं। इसलिए इन्हीं दिक्कतों को लेकर वह एम्स अस्पताल पहुंचे हैं। वहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। अब कोरोना संक्रमण का पता चलने पर उनका कोरोना का इलाज चल रहा है.

