ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. संजीव कुमार मित्तल को उत्तराखंड नेत्र रोग विशेषज्ञ सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

देहरादून में आयोजित नेत्र चिकित्सकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराखंड राज्य कार्यकारिणी का गठन करते हुए यह जिम्मेदारी डॉ. मित्तल को सौंपी गई थी। डॉ. मित्तल वर्तमान में एम्स के चिकित्सा अधीक्षक भी हैं।

नेत्र रोगों और उपचार की नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए देश भर के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा हर साल सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार यह सम्मेलन राजधानी देहरादून में आयोजित किया गया।

सम्मेलन के दौरान देश भर से पहुंचे नेत्र रोग विशेषज्ञों ने नेत्र रोगियों के उपचार में आधुनिक चिकित्सा तकनीक और उपचार की नवीनतम प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया और संबंधित जानकारी आपस में साझा की. इस दौरान वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराखंड राज्य की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

राज्य स्तरीय सोसायटी की कार्यकारिणी समिति में डॉ. संजीव कुमार मित्तल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. डॉ. मित्तल जनवरी 2016 से एम्स के नेत्र विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। इसके अलावा डॉ. सतांशु माथुर (काशीपुर) को सचिव और डॉ. अमित सिंह (देहरादून) को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

वार्षिक सम्मेलन में चेयरमैन डॉ. सौरभ लूथरा, डॉ. विनोद अरोड़ा, डॉ. संगीता जैन, डॉ. गौरव लूथरा सहित देश भर के 400 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।