रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ,कानपुर : कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम आज क्रिकेट प्रेमियों से गुलजार रहेगा. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज आज से यहां शुरू होगी। पहला मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होना इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स आज ग्रीन पार्क, कानपुर में भिड़ेंगे। मैच से पहले ही सभी टिकट बिक चुके हैं।
शुक्रवार को किया अभ्यास : शुक्रवार की शाम कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बेहद रोमांचक नजारा देखने को मिला. इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान पर पहुंचे थे. क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन, युवराज, सुरेश रैना और मुनाफ पटेल जैसे खिलाड़ियों ने कई गेंदें सीमा रेखा के पार पहुंचाई ।
इंडिया लीजेंड्स टीम : यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, राजेश पवार, सुरेश रैना और राहुल शर्मा , सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान ।
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स टीम : गार्नेट क्रूगर, हेनरी डेविड्स, जैक्स रूडोल्फ, जोहान बोथा, जे वान डे वाथ, लांस क्लूजनर, एल नॉरिस जोन्स, मखाया एनटिनी, मोर्ने वान विक, टी तशाबाला, वर्नोन फिलेंडर, ज़ेंडर डी ब्रुइन , जोंटी रोड्स (कप्तान), एल्विरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, एडी ली ।

