मसूरी। सद्भावना संस्था एवम लायंस क्लब मसूरी हिल्स के तत्वावधान में राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में आईटीबीपी कर्मियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान किया, जिसमें 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. शिविर में महंत इंद्रेश अस्पताल के चिकित्सकों ने रक्तदान में सहयोग किया।

सदभावना संस्था एवं लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक रक्तदाता का रक्त तीन जिंदगियों को बचा सकता है. जिसमें मसूरी के नागरिकों सहित आईटीबीपी के जवानों ने रक्तदान किया। सद्भावना अध्यक्ष सुनील पंवार ने कार्यक्रम में कहा कि संस्था लंबे समय से समाज सेवा का कार्य कर रही है.इसी कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि शिविर में महंत इंद्रेश अस्पताल ने सहयोग किया है। दोनों संस्थाओं ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों की जान बचाना है।

इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, धन प्रकाश अग्रवाल, सदभावना के महामंत्री अरविंद सोनकर, नीति शर्मा, रविंद्र गोयल, जीके गुप्ता, संदीप अग्रवाल, शिव अरोड़ा, वीरेंद्र राणा, प्रवीण गुप्ता, भगवती प्रसाद कुकरेती, सोनिया सिंह, भरोसी रावत, राजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, जसबीर कौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने चंपावत संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) कार्यालय का उद्घाटन किया.