हरिद्वार, PAHAAD NEWS TEAM
पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पहलवान सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार सुशील हत्या करने के बाद सबसे पहले हरिद्वार पहुंचा था । ऐसे में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुंच गई है. हालांकि हरिद्वार पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सागर धनकड़ की हत्या के बाद सुशील कुमार ने हरिद्वार में कुछ संतों के यहां शरण ली थी. हरिद्वार में ही सुशील कुमार का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। दिल्ली क्राइम ब्रांच सुशील कुमार का मोबाइल भी बरामद करने की कोशिश करेगी. साथ ही दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि सुशील कुमार को हरिद्वार में कुछ बड़े संतों ने छुपने में मदद की थी . इसके साथ ही कई ऐसे बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी मदद सुशील कुमार ने ली थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच सुशील कुमार को उन जगहों पर ले जाएगी, जहां वह हरिद्वार में छिपा था।
जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार दिल्ली पुलिस को सही बयान नहीं दे रहा हैं, वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा हैं. दिल्ली पुलिस सुशील का मोबाइल भी बरामद नहीं कर पाई है. सुशील कुमार के मोबाइल से कई बड़े राज भी खुल सकते हैं, यही वजह है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा सुशील कुमार को हरिद्वार लाया गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह से ही कई जगहों पर छापेमारी की है.

