देश-दुनिया में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक चार धाम यात्रा को पूर्ण रूप से खोलने के समर्थन में अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव से BJP के सांसद साक्षी महाराज भी सामने आ गए हैं। उन्होंने सरकार से देश दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था और उनकी मांग को देखते हुए जल्द से जल्द चारधाम यात्रा का संचालन शुरू करने की मांग की है। साक्षी महाराज का मानना है कि महामारी अपनी जगह है और आस्था अपनी जगह। महामारी से बचाव करते हुए आस्था को ठेस न पहुंचे, इस प्रकार की व्यवस्था सरकार को करने की जरूरत है। बता दें कि साक्षी महाराज ऋषिकेश स्थित निर्मल आश्रम में महंत राम सिंह महाराज से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए चारधाम यात्रा के संचालन शुरू करने की बात कही, जिससे पर्यटन पर आधारित उत्तराखंड के लोगों को रोजगार मिल सके।
चारधाम यात्रा संचालन शुरू करने के पक्ष में आए साक्षी महाराज

