देहरादून,
सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड (एसटीईएल) (बीएसईरू 540642, एनएसईरू सालासर), जो बड़े और भारी स्टील स्ट्रक्चर्स के निर्माण में लगने के साथ ही विभिन्न प्रकार के उद्योगों जैसे टेलीकॉम, पावर, रेल्वे और अन्य को कस्टमाइज स्टील स्ट्रक्चर्स और ईपीसी सोल्यूशन प्रदान करती है, कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसे एक बड़ा ऑर्डर मिला है अर्थात रवांडा ट्रांसमिशन सिस्टम रीइन्फोर्समेंट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 9.40 मिलियन डॉलर, जो 75.23 करोड़ रुपये के बराबर है, का एक कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। ऑर्डर प्राप्ति पर टिप्पणी करते हुए, एसटीईएल की प्रबंधन टीम ने कहा कि हमें एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस प्रदान करने में हमारी क्षमताओं को रेखांकित करती है। एसटीईएल ने अफ्रीकी क्षेत्र रविंकवावु-किरेहे, गैबिरो-न्यागतरे और रुलिंडो-गिकुम्बी में 110 केवी ट्रांसमिशन लाइन की डिजाइनिंग, आपूर्ति और स्थापना के लिए हमे यह ऑर्डर मिला है । इस ऑर्डर ने इंपोर्ट बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में सक्षम बनाया है, जो सर्वोत्तम श्रेणी के उद्योग मानकों को कायम रखते हुए ऑर्डर को तुरंत निष्पादित करने की एसटीईएल की क्षमता पर विदेशी ग्राहकों द्वारा रखे गए भरोसे का सबूत है। आगे उन्होंने कहा अफ्रीका, अपनी विशाल क्षमता और ग्रोइंग एनर्जी डिमांड के साथ, भारी विकास क्षमता वाले आशाजनक बाजार का क्षेत्र बना हुआ है और इस अनुबंध को हासिल करने में हमारी उपलब्धि तकनीकी उत्कृष्टता, निर्भरता और मजबूत अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए हमारी स्थापित प्रतिष्ठा को रेखांकित करती है।

